वीडियो एडिटिंग फ्रीलांसिंग कैसे स्टार्ट करें – मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस

नमस्ते दोस्तों आज मैं आपके साथ अपना video editing freelancing Kaise start kare का सफर शेयर करने जा रहा हूँ। मैंने भी कई साल पहले बिलकुल जीरो से स्टार्ट किया था, और आज मैं आपको बताऊंगा कि आप भी कैसे इस फील्ड में अपना career बना सकते हो।


मेरी शुरुआत की कहानी

सच बताऊं तो मैंने 2021 में video editing सीखना शुरू किया था। तब मेरे पास कोई फैंसी कैमरा या editing setup नहीं था – बस एक पुराना laptop और YouTube tutorials। पहले महीने तो मैं सिर्फ सिंपल cuts और transitions ही सीख पाया था, लेकिन धीरे धीरे सब समझ आने लगा।
मेरी पहली freelancing job का experience बहुत अजीब था। मैंने एक Instagram influencer के लिए ₹500 में 5 videos edit करने का काम लिया – बिलकुल सस्ता rate! लेकिन उस experience से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। आज मैं वही काम के लिए 5000-10000 charge करता हूँ।

Video Editing


सबसे पहले – स्किल्स डेवलप करो

Video editing सीखने के लिए आपको patience चाहिए। मैंने initially Adobe Premiere Pro से स्टार्ट किया, क्योंकि YouTube पे इसके बहुत tutorials available थे। लेकिन आजकल तो और भी options हैं-


Popular Software:

DaVinci Resolve – ये free है और professional level का है। मैं आज भी color grading के लिए इसको use करता हूँ
Adobe Premiere Pro – Industry standard है लेकिन थोड़ा expensive
Final Cut Pro – अगर आप Mac user हो तो best option
CapCut – Beginners के लिए बहुत easy, mobile पे भी चलता है

मेरी गलती ये थी कि मैंने शुरू में सभी software एक साथ सीखने की कोशिश की। आप ऐसा मत करना – एक software choose करो और उसमें master बनो पहले।


AI टूल्स का जमाना

2024-25 में video editing में AI का बहुत बड़ा role आ गया है। Honestly बताऊं तो मुझे भी पहले डर लगता था कि कहीं AI editors को replace ना कर दे। लेकिन सच ये है कि AI ने हमारा काम और भी easy और creative बना दिया है।


Useful AI Tools:

Runway ML – इससे मैं अपने videos में special effects add करता हूँ। एक बार मैंने एक client के लिए product video बनाई थी जिसमें background automatically remove हो गया AI की मदद से। Manually करने में 2 घंटे लगते, AI ने 5 minute में कर दिया!
Adobe Sensei – Premiere Pro के अंदर built-in AI features हैं जो auto-reframe और color matching करते हैं
Descript – अगर आपको podcast या interview videos edit करनी हैं तो ये amazing tool है। ये text की तरह audio edit कर सकता है
Topaz Video AI – Low quality footage को enhance करने के लिए best है
लेकिन याद रखना – AI सिर्फ एक tool है। आपकी creativity और storytelling sense कभी replace नहीं हो सकती। Clients को अच्छी edited video चाहिए, चाहे वो AI से बने या manual, फर्क नहीं पड़ता।


फ्रीलांसिंग कैसे शुरू करें

अब practical बात करते हैं। Freelancing start करने के लिए आपको खुद को market करना होगा:

Portfolio बनाना जरूरी है

मैंने शुरू में free में अपने दोस्तों और family के लिए videos edit की। Birthday videos, wedding clips, YouTube intros – जो भी मिल जाये। ये सब videos मैंने अपने portfolio में add कर ली। आज भी मेरे clients मुझे इन initial works को देख कर ही hire करते हैं क्योंकि उन्हें मेरी progress दिखाई देती है।

Platforms जहां मैं काम ढूंढता था

Fiverr – मेरा सबसे पहला paid client यहीं से मिला। Start में rates low रखने पड़े (₹500-1000 per video) लेकिन reviews मिलने के बाद rates बढ़ा दिए
Upwork – थोड़ा competitive है लेकिन international clients मिलते हैं। मैंने यहाँ से अपना first dollar project लिया था – $50 का simple YouTube video
Freelancer.com – Indian clients के लिए अच्छा platform है|

Instagram और LinkedIn – Direct messaging से भी clients मिलते हैं। मैंने कई बार brands को DM करके काम लिया है

एक बात याद रखना – शुरू में rejection बहुत मिलेगी। मैंने पहले 30 applications में सिर्फ 2 projects लिए थे। Demotivate मत होना, consistent रहना।

Pricing


प्राइसिंग स्ट्रेटेजी

ये सबसे tricky part है। मैंने initially बहुत कम charge किया और फिर realize हुआ कि मैं खुद को undervalue कर रहा था।

मेरी Current Rates (2025):

Simple YouTube video editing – ₹2000-4000
• Wedding highlight video – ₹8000-15000
• Corporate video – ₹10000-25000
• Social media reels (bulk) – ₹500-800 per reel

शुरू में low rates रखो portfolio build करने के लिए, फिर हर 3-4 महीने में अपने rates revise करो।


टाइम मैनेजमेंट का जुगाड़

Freelancing में time management सबसे बड़ा challenge है। मैं अभी भी कभी कभी deadlines miss कर देता हूँ (honest confession) लेकिन मैंने कुछ tips सीखी हैं:
हर project के लिए deadline से 2-3 दिन पहले का target रखो
Revisions का time भी calculate करो
एक दिन में 2-3 projects से ज्यादा मत लो initially


चैलेंजेस जो मुझे फेस हुईं

सच बताऊं तो हर चीज़ easy नहीं थी। कई बार clients ने payment ही नहीं की। एक बार तो मैंने पूरी video edit करके दी और बंदा गायब हो गया – 7000 रुपये डूबे! तब से मैंने advance payment लेना शुरू कर दिया (50% पहले, 50% delivery पे)
Internet speed भी बहुत problem थी – एक 10 GB file upload करने में पूरी रात लग जाती थी। मैंने फिर एक fiber connection लिया और काम थोड़ा आसान हो गया।


निष्कर्ष

Video editing freelancing एक बोहोत अच्छा career option है 2025 में। AI tools ने काम आसान कर दिया है, लेकिन आपकी creativity की जरूरत हमेशा रहेगी। बस consistent रहो, practice करते रहो और client relationships को value दो।
मेरी journey अभी भी चल रही है – मैं खुद भी हर दिन कुछ नया सीख रहा हूँ। अगर आप भी इस field में आना चाहते हो तो एक काम करो – आज से ही शुरू कर दो। एक simple video edit करो और upload कर दो। पहला कदम सबसे important होता है!
All the best दोस्तों! अगर कोई doubt हो तो comments में जरूर पूछना। Happy editing

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts :-